मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

पेयजल लाइन की खुदाई बनी मुसीबत।

अधूरे भराव से उबड़-खाबड़ हुआ रास्ता, राहगीर हो रहे दुर्घटना के शिकार।

सोनकच्छ। नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए पाइपलाइन बिछाने को की गई खुदाई अब राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। रणजीत हनुमान मंदिर के पास से बस स्टैंड होते हुए मुक्तिधाम एवं आनंद आश्रम तक पाइपलाइन के लिए नाली खोदी गई है। पाइपलाइन डालने के बाद कई स्थानों पर पर्याप्त भराव और समतलीकरण नहीं होने से सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है।

बारिश के दिनों में स्थिति और बिगड़ रही है। खुदाई वाली जगह पर मिट्टी धंसने और पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी संभलकर निकलना पड़ रहा है।

बस स्टैंड क्षेत्रएवं मुक्ति धाम के पास  परेशानी ज्यादा बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार असमतल सड़क और खुदाई के कारण यहां कई लोग गिर चुके हैं और गिरने की घटनाएं अभी भी सामने आ रही हैं। व्यस्त क्षेत्र होने के कारण दिनभर यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है।

मुक्तिधाम और आनंद आश्रम की ओर जाने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। बारिश में खुदाई वाली पट्टी की मिट्टी नरम होने और जगह-जगह धंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित ठेकेदार से पाइपलाइन वाले पूरे मार्ग पर तत्काल पर्याप्त भराव एवं समतलीकरण कराया जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त हुई है वहां स्थायी मरम्मत की जाए एवं सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार न करना पड़े।

इस बारे में नगर परिषद सीएमओ अमर दास सेनानी को अवगत कराया तो उन्होंने दिखलाने की बात कही।

 

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!