देवासमध्य प्रदेश

शमशान में अग्नि शांत होने का नाम नहीं ले रही विगत 20 दिनों में 12 मोतो ने चिंतित कर दिया

हार्ट अटैक के मामले अत्यधिक बढ़ने से प्रत्येक परिवार में चिंता होने लगी है

बागली। बुधवार रात्रि में चिकित्सा विभाग में कार्यरत अनिल जोशी की धर्मपत्नी सुरक्षा जोशी जो स्वयं आंगनवाड़ी केंद्र दगड़ी में कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही थी। हृदय घात होने से उनका निधन हो गया कुछ दिन पूर्व ही वन विभाग के सेवा निवृत डिप्टी रेंजर शेर सिंह नरवरिया का निधन होने से नगर में शौक रहा इसी प्रकार शिक्षक महेश गोस्वामी की माताजी नेमीचंद कारपेंटर की माताजी शाबान खान लक्ष्मी बस वाले की माताजी एवं अन्य तीन अलग-अलग परिवारों की महिला सहित तीन पुरुषों का निधन होने से मृत्यु दर संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुक्तिधाम सेवा समिति से जुड़े राजकुमार चावढ़ा ने बताया कि विगत 20 दिनों से चीता की अग्नि ठंडी नहीं हो रही उन्होंने स्वयं भगवान भूतेश्वर से प्रार्थना की है, कि अब हमारे बागली नगर में यम प्रवेश की गति को रोक दीजिए ,बागली क्षेत्र में आसपास भी आत्महत्या की घटनाएं भी पांच से अधिक सामने आई है। मंगलवार को बेहरी क्षेत्र से जुड़े पूर्व अर्ध सैनिक बल सिपाही मलखान सिंह भी भमोरी के निकट पेड़ पर लटके हुए मिले चार दिन पूर्व ही गांधी कॉलोनी से जुड़े भी दो व्यक्तियों के आत्महत्या करने के समाचार मिले वहीं इकलेरा फाटा पर मोटरसाइकिल दुर्घटना के चलते दो युवकों की मौत का समाचार मिला हाल ही में 2जोशी परिवारों मे हॉट पिपलिया में पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के भाई का निधन तथा बागली में अनिल जोशी की धर्मपत्नी का निधन जेसी दुखद घटना घटी है, उसने सभी को सोचने पर विवश कर दिया महज 40 से 60 वर्ष की उम्र में अटेक आना मेडिकल जगत में भी चिंता का विषय बन गया है। 15 दिन पूर्व छतरपुरा क्षेत्र में भी दो युवाओं की मृत्यु अटैक के चलते ही हुई थी। बुजुर्ग लोग बताते हैं कि इन सब के पीछे कुछ हद तक कोरोना बीमारी और उसके बचाव के लिए लगाए गए वैक्सीन जिम्मेदार है। हालांकि चिकित्सा जगत इसकी पुष्टि नहीं करता लेकिन खान-पान मिलावट और जहरीले खाद्य पदार्थ ऑन के लगातार सेवन से इनकार भी नहीं करता है। बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हेमंत पटेल ने बताया कि व्यक्ति की दिनचर्या बहुत व्यस्त हो गई है जिसमें मोबाइल भी मुख्य कारण है 50 वर्ष की उम्र तक के व्यक्ति को कम से कम 12 घंटे तक नींद लेना वर्तमान समय में आवश्यक है। पंडित नरेंद्र वैष्णव ने बताया कि आने वाले श्राद्ध पक्ष भी देश दुनिया के लिए ठीक नहीं है ग्रह नक्षत्र के अनुसार अनहोनी घटनाएं पूरे क्षेत्र में होने की संभावना भी बताई गई है। इन सब से बचने का उपाय नित्य प्रतिदिन देव दर्शन करना है।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!