टॉप न्यूज़देवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

गांव नराना से निकली विशाल जलाभिषेक एवं कलश कावड़ यात्रा

भौरासा। पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवार के अवसर पर नेवरी फाटा क्षेत्र के ग्राम नराना से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल जलाभिषेक एवं कलश कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

यात्रा का शुभारंभ ग्राम नराना स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नेवरी फाटा होते हुए टोल टैक्स भौरासा फाटा पहुंची और वहां से बाबा भंवरनाथ मंदिर, भौरासा के लिए रवाना हुई।

मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान बाबा भंवरनाथ का जलाभिषेक किया। मुगलकाल से प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर में सावन सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा चाय-पानी तथा फरियाली खिचड़ी सहित प्रसादी का वितरण भी किया गया।

कावड़ यात्रा में करीब 300 महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान शिव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!