धर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

बोल बम… हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा सोनकच्छ।  घट्टियाभाना से निकली भव्य संगीतमय पैदल कांवड़ कलश यात्रा

यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे हुए शामिल।”

सोनकच्छ।श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर कांवड़ यात्रा समिति घट्टियाभाना के तत्वावधान में ग्राम के शिव मंदिर से भव्य कलश-कांवड़ यात्रा निकाली गई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुख्य कांवड़ और कलशों में जल भरकर श्रद्धालु श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।”

“यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, तो पुरुष कंधों पर कांवड़ उठाकर चल रहे थे। बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा का हिस्सा बने। भजनों और ढोलक की थाप पर युवक-युवतियां नाचते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे।”

“घट्टियाभाना से सोनकच्छ तक जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के साथ नगरवासियों ने भी पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया।”

“थाना चौराहे पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।”

“वहीं महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।”

“जैन मंदिर के समीप विधायक डॉ. राजेश सोनकर भी यात्रा में शामिल हुए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मनासा के नेतृत्व में यहां पुष्पवर्षा कर प्रसाद वितरित कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। विधायक डॉ. सोनकर ने कांवड़ का पूजन किया और स्वयं कांवड़ उठाकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले।”

“कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कांवड़ यात्रा श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां महंत लव चन्द्र दास जी के सानिध्य में पिपलेश्वर महादेव को कांवड़ अर्पित की गई और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।”

“विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भी पिपलेश्वर महादेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बाबा महेश्वरानंद जी एवं माताजी के दर्शन लाभ लेकर महंत लव चन्द्र दास जी उदासीन का आशीर्वाद प्राप्त किया।”

“आस्था और भक्ति से सराबोर यह कांवड़ यात्रा लगातार चौथे वर्ष आयोजित की गई। पूरे रास्ते गूंजते रहे—बोल बम… हर-हर महादेव!

“घट्टियाभाना से पिपलेश्वर महादेव तक… आस्था के इस सफर में हर कदम शिवभक्ति के नाम रहा।”

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!