देवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
बैराखेड़ी में बाल गणेश युवा संगठन ने गणेशजी को लगाया छप्पन भोग, महाआरती में उमड़ी आस्था

सोनकच्छ। गणेश उत्सव के तहत ग्राम बैराखेड़ी में बाल गणेश युवा संगठन के तत्वावधान में मां कालका माता मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान गणेशजी को छप्पन भोग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इसके पश्चात गांव की धर्मप्रेमी जनता की मौजूदगी में भगवान गणेशजी की महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा।

बाल गणेश युवा संगठन के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।




