

बाबा रामदेव मंदिर में वार्षिक उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से
सुनिल योगी
बागली। नगर बागली के वार्ड क्रमांक 13, मारुति मार्ग स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार 13 से 21 सितंबर तक वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।उत्सव का शुभारंभ दूज के अवसर पर बाबा रामदेव जी के अभिषेक, विशेष पूजन एवं भजन संध्या से होगा। नवमी पर छप्पन भोग एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। दशमी के अवसर पर महंत श्री बद्रीदास जी खाकी के सानिध्य में बाबा रामदेव जी का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पश्चात महाआरती एवं महाप्रसाद का वितरण होगा।
उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं तथा निशान चढ़ाने एवं तुलादान करते हैं।
वार्षिक उत्सव को लेकर बाबा रामदेव ग्रुप जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट एवं विशेष विद्युत सज्जा की जा रही है।




