बीएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट इंदौर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई



बीएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट इंदौर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन
सुनिल योगी
इंदौर (मध्य प्रदेश)बी एम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च, बी. एम इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके महा विद्यालय जीवन की सकारात्मक शुरूवात के उद्देश्य से इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य एवं उत्साह पूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए सरस्वती वंदना के साथ किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका डूडवे एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रचना जौहरी डायरेक्टर ऑपरेशन डायरामा यूनिवर्सिटी पटेल एज्युकेशन सोसायटी के सचिव श्री राकेश शर्मा सर, एवं पटेल एज्युकेशन सोसाइटी के वाईस चेयरमेन डॉ. रीना शर्मा, प्रबंधन विभाग की निर्देशिका डॉ. विजयलक्ष्मी अयंगर, तकनीकी विभाग के निदेशक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, बी. एम इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, की प्राचार्य डॉ. मालती झर वड़े प्रबंधक विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रागिनी हार्डिया, विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रचना लोकरे बेचलर ऑफ मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. आस्था अरोरा, समस्त शिक्षक गण एवं बडी संख्या में नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठयक्रम, अनुशासन विद्यार्थी सुविधाओं, सह पाठयक्रम विधियों, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों के प्रबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां जैसे नृत्य, संगीत, एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गई। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पुरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। संपूर्ण परिसर में उत्साह उमंग और नवीन शैक्षणिक सफर की उर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती श्रीमती प्रियंका डूडवे एडशिनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने मार्ग ही वरन् विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की
नीव रखता है जो कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रो. रचना जौहरी मैडम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया का उपयोग किस प्रकार से किया जाना चाहिए एवं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य सोहार्द पूर्ण संबंध होना चाहिए जिससे विद्यार्थी अपनी बातो को साझा कर सकें।
महाविद्यालय की प्रबंधन विभाग की निर्देशिका डॉ. विजयलक्ष्मी आयंगर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।विशिष्ट अतिथि डॉ रीना शर्मा उपाध्यक्ष पटेल एजुकेशन सोसाइटी एवं श्री राकेश शर्मा जी सेक्रेटरी पटेल एजुकेशन सोसाइटी,डॉ वीरेंद्र वर्मा निर्देशक बीएम कॉलेज टेक्नोलॉजी एवं डॉक्टर धर्मेंद्र सोलंकी निदेशक फार्मेसी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रो. रचना लोकरे विभागाध्यक्ष विधि विभाग एवं प्रो. दीपिका दुबे प्रबंधक विभाग ने सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति प्राचार्य डॉ. मालती झर बडे ने आभार व्यक्त किया एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।




