टॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

छात्र न्याय यात्रा, चापड़ा से बागली तक गूंजी छात्रों की आवाज, कॉलेज में हुआ सीधा संवाद

चापड़ा/बागली। क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं, अधिकारों और शैक्षणिक मुद्दों को लेकर ‘छात्र न्याय यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, बागली ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर तथा उदयनगर ब्लॉक अध्यक्ष नाहरसिंह मुजाल्दे के संयुक्त नेतृत्व में यह यात्रा चापड़ा से प्रारंभ होकर बागली तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। बागली पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बागली शासकीय कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कॉलेज की बुनियादी समस्याओं, छात्रवृत्ति, संसाधनों की कमी और परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों को प्रमुखता से रखा।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपाल भोंसले एवं जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। प्रशासन को छात्रों की जायज मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेना होगा।

आयोजन में समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ब्लॉक एवं मंडलम के पदाधिकारी तथा कांग्रेस के विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!