E-Paperइंदौरधर्ममध्य प्रदेश

भोमिया जी नदी एवं जटाशंकर खारी नदी में हुए गणपति विसर्जित

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणपति प्रतिमा विसर्जन वाहन चलाया गया

गणपति विसर्जन का केंद्र बने भोमिया जी नदी  और जटाशंकर खारी नदी 

सुनिल योगी
बागली। शुक्रवार को अनंत चौदस तिथि पर 10 दिनों तक विराजित मंगल मूर्ति गणपति प्रतिमाओं का आरती पूजा और सम्मान के साथ विसर्जन हुआ। बागली नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस  वर्ष  भी गणेश  प्रतिमा  विसर्जन  के लिए रथ बनाया गया जिसमें नगर क्षेत्र से जुड़े श्रद्धालु परिवारों के घरों से  गणपति की मिट्टी की प्रतिमाएं एकत्रित की इस वर्ष जटाशंकर तीर्थ एवं भोमिया नदी एवं जटाशंकर स्थित खारी नदी पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा लोग परिवार सहित इन स्थानों पर गणपति प्रतिमाएं विसर्जित करने पहुंचे नगर परिषद से जुड़े कर्मचारी राजा अजमेरा ने बताया कि पूरे नगर में गाड़ी को घुमाया गया जिन लोगों के पास विसर्जन करने की कोई व्यवस्था नहीं थी ,उन्होंने अपनी प्रतिमाएं संबंधित वाहन में रखी और जिनके पास निजी साधन थे। वह स्वयं प्रतिमाये लेकर जटाशंकर और भोमिया जी तीर्थ पर पहुंचे यहां पर बच्चो महिलाओं और बुजुर्ग परिजनों की संख्या का उत्साह देखने काबिल रहा। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति भी इस बार शासन की चेतावनी को देखते हुए दूरस्थ क्षेत्र में नहीं गये उन्होंने भी नजदीक में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। नगर परिषद की ओर से सीएमओ विष्णु प्रसाद देवडा के मार्गदर्शन में गठित टीम में शामिल संतोष कारपेंटर पप्पू बागवान विनोद गुर्जर इस धार्मिक कार्य में शामिल रहे

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!