मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के देवास जिला अध्यक्ष।

मोहित जाट को महामंत्री की जिम्मेदारी ।

सोनकच्छ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की है। 20 अगस्त को जारी संगठनात्मक नियुक्ति सूची में देवास जिले से रजत पाल सिंह राजपूत को भाजयुमो जिला अध्यक्ष तथा मोहित जाट को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में देवास सहित ग्वालियर ग्रामीण, मुरैना, सतना, कटनी, पांढुर्णा, भोपाल ग्रामीण, धार ग्रामीण, बुरहानपुर, विदिशा, उज्जैन ग्रामीण और शाजापुर जिलों में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

देवास जिले में रजत पाल सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष और मोहित जाट को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने जिले में युवा मोर्चा के संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!