मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

रजत पाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के साथ युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व

सोनकच्छ से देवास तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ रजतपाल सिंह राजपूत और मोहित जाट का स्वागत

सोनकच्छ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजतपाल सिंह राजपूत एवं जिला महामंत्री मोहित जाट के पदभार ग्रहण को लेकर मंगलवार को सोनकच्छ से देवास तक भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में रणजीत हनुमान मंदिर से देवास तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ यात्रा में शामिल हुए। वाहनों पर तिरंगे लहराते नजर आए और भारत माता के जयकारों एवं देशभक्ति के नारों से मार्ग गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा के दौरान रास्तेभर जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी एवं फूलमालाओं से रजतपाल सिंह राजपूत एवं मोहित जाट का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रजतपाल सिंह का तुलादान भी किया गया।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मनासा एवं महामंत्री राहुल धाकड़ सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा देवास पहुंचने के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजतपाल सिंह राजपूत एवं जिला महामंत्री मोहित जाट का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव की उपस्थिति में दोनों पदाधिकारियों ने विधिवत अपना दायित्व संभाला। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों युवा नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आशीष झाला, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम सोनी, दुर्गेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर युवा शक्ति को संगठन की ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवा मोर्चा को और मजबूत बनाने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रजतपाल सिंह राजपूत एवं मोहित जाट अपनी सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक ऊर्जा से युवा मोर्चा को नई दिशा देंगे।

सोनकच्छ से देवास तक निकली तिरंगा यात्रा और पदभार ग्रहण समारोह में राष्ट्रभक्ति, युवा शक्ति एवं संगठनात्मक एकजुटता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!