टॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

तुलसी मिश्रा जैसा नाम वैसा काम

अतिथियों का स्वागत कुमकुम से तिलक लगाकर किया चावल से किया गया

मुंबई अधिवेशन में महिला पत्रकार तुलसी मिश्रा ने अपनी सांस्कृतिक छाप छोड़ी

मुंबई। 12 सितंबर को मुंबई बोरीवली अटल सभागृह में पी सी डब्ल्यू जे का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन संस्कृतीक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ क्षेत्र की लोक संस्कृति पंडवानी काव्य की बेहतर प्रस्तुती पुरस्कार प्राप्त तीजन बाई की शिष्या द्वारा दी गई 30 मिनट की प्रस्तुति में 40 बार तालियां बजाई गई, इस दौरान पी सी जे डब्ल्यू द्वारा नृत्य काव्य शैली में शामिल सभी संगीत कलाकारों का भी उत्साह वर्धन करते हुए सम्मान किया गया, इस दौरान गुजरात पत्रिका और न्यूज़ प्लस की संवाददाता तुलसी मिश्रा ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति अनुरूप सभी आमंत्रित सदस्यों को भारतीय परंपरा अनुसार कुमकुम चावल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया देश की ख्याति नाम पत्रकार तुलसी मिश्रा द्वारा संस्कृति स्वागत परंपरा के इस कार्य को चुनकर सभी का मन मोह लिया इस दौरान आमंत्रित और निमंत्रित सभी सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में पत्रकार अभिनंदन के साथ-साथ रूहानी गायिका घोष का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजीका  शशि द्वीप द्वारा इस बार मातृत्व शक्ति का अभिनंदन करते हुए तीन अलग-अलग संगठनों का सम्मान किया सभी संगठन से जुड़ी महिलाएं अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत में पूर्ण रही । बागली क्षेत्र से कार्यक्रम में शामिल हुए पत्रकार सुनील योगी, राजा अजमेरा, गब्बर सिंह लोधी, डीएल चौहान,  सुनील वर्मा (अकोदिया ) जहीरूद्दीन शेख आदि ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य द्वार पर ही सहज सरल मुस्कान के साथ तुलसी मिश्रा जी ने जो स्वागत किया उसने मन को प्रफुल्लित कर दिया। अधिवेशन में बैतूल क्षेत्र से आए पत्रकार अकरम खान द्वारा बेहतर संचालन किया गया।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!