फिजियो थैरेपी कैंप का आयोजन
40 से अधिक मरीज ने करवाया इलाज

बागली /हाट पिपलिया। सिविल अस्पताल हाट पिपल्या में ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर अमित नागर के मार्गदर्शन में फिजियो थेरेपी केंप रखा गया । यह केपं डाक्टर जिवन यादव डाक्टर कपील की उपस्थिती एवं सहयोग से सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर फिजियो थैरेपिस्ट डाक्टर नितु धारसिया ने बताया कि यह
एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है। जो बिना सर्जरी या कम दवाइयों के शरीर की गतिशीलता, मांसपेशियों की ताकत और शारीरिक कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करती इसके मुख्य लाभ और उपयोग के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस थैरेपी से असहनीय दर्द से राहत मिल जाती है। कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने
का दर्द और जोड़ों के पुराने दर्द को भी यह पद्धति कम करती है।
चोट और फ्रैक्चर मामलों में मांसपेशियां रिकवर करती है । खेल के दौरान लगी चोट या सर्जरी के बाद मांसपेशियों की कमजोरी और अकड़न धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। कई बार लोगों को नसों में खिंचाव के चलते दर्द बना रहता है। उसमें भी बहुत आराम मिलता है।लकवाग्रस्त मरीजों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने और दैनिक कार्य करने में सहायता करती है।
इस कैम्प में 39 मरीज आये 50 से 60 उम्र तक संख्या अधिक रही
वही डॉक्टर नीतू धारसिया ने बताया इन मरिजो को एक सप्ताह से लेकर दो सप्ताह तक थेरेपी दी जावेगी । जिससे इन्हें राहत जरूर मिलेगी




