टॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

62 लाख रुपए की सामग्री वन समितियां को वितरित की

28 वन समितियां को दीये गये लोक संस्कृति और खेल से संबंधित उपकरण

सुनिल योगी (ट्रुथ 24 ) बागली। मध्य प्रदेश शासन एवं वन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन समित के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा संकल्प सप्ताह के दौरान पिपरी के नजदीक प्राचीन सीता मंदिर पर पूजापुंरा रेंज अंतर्गत तथा रतनपुर सब रेजं अंतर्गत क्षेत्र की कुल 28 विभिन्न वन क्षेत्र सुरक्षा समितीयो को क्षेत्रीय वन संपदा तेंदूपत्ता से जुटी लाभांश राशि में से 62 लाख की राशि से वाद्य यंत्र, बर्तन, खेल सामग्री, का वितरण किया गया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि बागली विधायक मुरली भंवरा एवं बागली वन परिक्षेत्र एस डी ओ अंकित जामोद विशेष रूप से उपस्थित रहे विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी सीता वन मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा समाज सेवी गिरधर गुप्ता रतनपुर सरपंच हरिहर मोगरे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी यादव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश चौहान मुकेश दांगी आदी अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना के बाद विभिन्न समितियों को वितरित करने के लिए लाई गई पृथक पृथक सामग्री का वितरण किया गया विधायक भंवरा ने इस दौरान कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है ,कि क्षेत्र के अंतिम पंक्ति के गांव के हर ग्रामीण को लाभ प्राप्त हो इसी कड़ी में ही इन समितियों के लिए आवश्यकता अनुसार सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चयनित सभी 28 समितियां संकल्प ले की वह पर्यावरण की रक्षा करे वन सामग्री का हम दुरुपयोग रोके कार्यक्रम के दौरान ही बागली वन परिक्षेत्र एस डी ओ अंकित जामोद ने कहा कि वनों को बचाने में वन समितियों की अहम जिम्मेदारी वाली भूमिका रहती है । वन विभाग के साथ वन समितियां कंधे से कंधा मिलाकर वन संरक्षण के लिए सहभागिता कर रही है। साथ में नए वन लगाने में भी सहयोग कर रही है । कार्यक्रम में क्षेत्रीय रेंज अधिकारी सत्येंद्र सिंह ठाकुर डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद पवांर डिप्टी रेंजर मुकेश तंवर डिप्टी रेंजर नारायण डावर डिप्टी रेंजर वन कर्म चारी हरीश परमार अर्पित शर्मा रतनपुर वन समिति अध्यक्ष कलाबाई विजय सिंह पाटाखाल निमन पुर धाराजी पोला खाल कजली वन समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश जैन गणेश सेन सीताराम ठाकुर मांगीलाल पटेल कमलेश जोशी तुकाराम साहेब वीराम सिंह ठाकुर सोमला डोडवे महेश यादव आचार्य रतन सिंह सेंधव सहित बड़ी की संख्या में ग्रामीण जन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया कार्यक्रम का संचालन वनपाल नंद किशोर वन रक्षक अशफाक खान ने किया आभार रेजं अधिकारी सत्येंद्र सिंह ठाकुर ने माना।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!