फौजी बने अध्यक्ष और ठाकुर महासचिव
प्रदेश के वीर सपूतों की गाथा पाठ्यक्रम में शामिल हो -चोधरी


शहीदों के शौर्य एवं बलिदान की गाथा मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल हो-चोधरी
सुनिल योगी
बागली।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद का मिलन समारोह जटाशंकर तीर्थ में संपन्न हुआ इस दौरान आपसी सहमति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई इस कार्यक्रम में देवास शाजापुर बागली क्षेत्र से जुड़े 105 सदस्य उपस्थित रहे सैनिक परिषद के इस महत्वपूर्ण आयोजन को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विंग कमांडर डी पी तिवारी द्वारा विस्तार से परिषद की कार्यवाही पर प्रकाश डाला साथ ही बताया कि सभी पूर्व सैनिकों का दायित्व बनता है, कि वह राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ देश के सेवा कार्यों में अपना समय दान दे
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अलोक पयलट ने भी संबोधित किया सर्वानुमति से ग्राम बेड़ा महु के सुमेर सिंह सेधंव( फौजी )को जिला अध्यक्ष एवं महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर को चुना गया सैनिक परिषद के अध्यक्ष सुमेर सिंह फौजी एवं महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर को बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष टीकेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह सेधवं अधिवक्ता मुकेश गुर्जर प्रभु लाल डोडवे कुणाल चौधरी मयंक गुप्ता बजरंग दल से जुड़े धर्मेंद्र गुरु आनंदीलाल विश्वकर्मा प्रकाश बाबा शिव यादव पत्रकार सुनील योगी मुकेश गुप्ता आदि ने बधाई देते हुए पूर्व सैनिक परिषद के कार्यों की सराहना की




