E-Paperइंदौरटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

विद्यार्थियों को वित्तीय जोखिम में किस प्रकार लाभ कमाना है।

बी एम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च में ‘विश्व निवेशक सप्ताह 2026 के अंर्तगत वित्तीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

सुनिल योगी

इंदौर।शुक्रवार को बी एम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च में ‘विश्व निवेशक सप्ताह 2026 के अंर्तगत ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा संचालित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, निवेश के विभिन्न विकल्प, शेयर बाजार की कार्य प्रणाली तथा सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का प्रारंभ दीपप्रज्जवलन के साथ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पटेल एज्युकेशन सोसाईटी की वाईस चेयरपर्सन डॉ. रीना शर्मा मैडम की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चार्टेड अकाउन्टेन्ट आकांक्षा गर्ग, बी.एम.सी.एम.आर. के निदेशक डॉ. विजयलक्ष्मी आंयगर, बी.एम.सी.टी. के निदेशक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, बी एम सी पी.आर. के निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र सोलंकी, बी एम आई पी. एस की प्राचार्य डॉ. मालती झरवडे प्रबंधक विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रागिनी हार्डिया, एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आकांक्षा गर्ग ने निवेश एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस संगोष्ठी के दौरान एन.एस. ई. बी.एस.ई. पोर्टफोलियों प्रबंधन आदि वित्तीय क्षेत्र से जुडे विषयों की जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में उपलब्ध केरियर अवसरों से भी अवगत कराया गया । नियमित बचत, अनुशासित निवेश तथा वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप योजना बनाकर भविष्य को आर्थिक रूप सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया।प्रबंधन विभाग की निदेशक निदेशक डॉ. विजयलक्ष्मी आंयगर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  एस.आई.पी. से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई जिसमें नवीन स्र्टाटअप किस प्रकार से किया जाये इससे विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।वाईस चेयरपर्सन डॉ. रीना शर्मा मैडम द्वारा विद्यार्थियों को अवगत करवाते हुए इनकम के साथ प्लानिंग कैसे करे एवं निवेश किस प्रकार से करें इस संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रो. रागिनी हार्डिया मैडम के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रो. आस्था अरोरा के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!