कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने अनुविभागीय अधिकारी आनंद मालवीया को सौंपा ज्ञापन

सोनकच्छ – मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं ब्लॉक इकाई सोनकच्छ द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की न्यायोचित मांगों तथा कर्मचारी हित में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी आनंद मालवीया को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में संघ ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई कर्मचारी हितैषी घोषणाओं से शासन-प्रशासन को लगातार ज्ञापन एवं पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा है। इसके बावजूद मांगों का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।
संघ ने कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं ऑनलाइन उपस्थिति संबंधी बाध्यता समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की। साथ ही कहा कि शासन की हठधर्मिता के कारण प्रदेश के सभी वर्गों के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है, जो भविष्य में बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि कक्षा 1 से 8 तक अध्यापन कराने वाले वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संबंध में केंद्र एवं राज्य शासन के नियमों को स्पष्ट करते हुए संशोधित परिपत्र जारी किया जाए।
इसके अलावा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सेवा अवधि के आधार पर गणना, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, पंचायत कर्मचारियों का सिविलियन, कृषि विस्तार अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने तथा पदोन्नति सहित अन्य मांगों का निराकरण करने की मांग की गई।
ज्ञापन का वाचन कर्मचारी नेता दुर्गेश जाजू ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह सेंधव, तहसील अध्यक्ष ज्योति वाडेकर, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, तहसील सचिव अज़ाब सिंह सेंधव एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया।
इस दौरान मांगीलाल सोलंकी, कैलाश बिजोनिया, चंद्रकांता शर्मा, शोभना गुप्ता, प्रीति मालवीय, लता धुर्वे, कविता मेहता, दीपाली मेहता, संगीता यशोना, सुगन चौहान, अलका वैद्य, प्रेमलता परमार, संगीता चौहान, दुष्यंत मेहता, रजत, नामदेव, महेंद्र सिंह भाटी, मंजूर अली, सतपाल सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह रैकवार, महेंद्र सिंह राठौर, दिनेश मालवीय, पिंकेश उपाध्याय, शिशुपाल सिंह, कुमेर सिंह मऊ, कुमेर सिंह सेंधव, कुमारिया बनवीर, राहुल सेंधव पिलवानी, सत्यपाल सिंह सेंधव, महिपाल राव, राजेंद्र सिंह झोरड़, मनोहर सिंह झोरड़, कपिलेश राव वाडेकर, गजेंद्र राठौर सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।




