देवास पुलिस के तीन अफसरों का बढ़ा कद, राहुल-राकेश और कविता बने TI
SP पुनीत गेहलोद ने दी बधाई, बोले—नई जिम्मेदारी में जनसेवा को दें प्राथमिकता

देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत देवास पुलिस के तीन अधिकारियों को निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री राहुल रावत, श्री राकेश चौहान एवं श्रीमती कविता माले शामिल हैं। पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है और पुलिस परिवार की ओर से भी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि पदोन्नति अधिकारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा देवास पुलिस की कार्यकुशलता एवं आमजन के विश्वास को और मजबूत करेंगे।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
राहुल रावत — निरीक्षक (TI)
राकेश चौहान — निरीक्षक (TI)
कविता माले — निरीक्षक (TI)
देवास पुलिस परिवार ने तीनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।



