Uncategorized

12 सितंबर को मुंबई में जुटेंगे देशभर के क्रांतिकारी पत्रकार

लगातार चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में होगा संपन्न

मुंबई अधिवेशन का समय जैसे-जैसे निकट आ रहा है। उत्सुकता बढ़ रही है-शशि दीप

सुनिल योगी

मुंबई। माया नगरी मुंबई में लगातार चौथे वर्ष प्रथक प्रथक स्थानो पर प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होगा प्रथम अधिवेशन सागर किनारे मुंबई की प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल ताज एंड लैंड में संपन्न हुआ था। दूसरा अधिवेशन अंधेरी वेस्ट मुंबई में कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ तीसरा अधिवेशन इस स्थान पर पृथक हाल में संपन्न हुआ वर्तमान 2026 का राष्ट्रीय अधिवेशन दक्षिण बोरीवली अटल सभागृह में 12 सितंबर शनिवारको शाम 4 बजे से 8 के मध्य संपन्न होगा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है । निमंत्रण एवं आमंत्रण जारी कर दिए गए हैं, अब इंतजार है ,देश के कोने कोने से आने वाले पत्रकार साथियों का जो इस अधिवेशन में शामिल होकर सम्मानित होंगे उक्त जानकारी प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जनरलिस्ट् की राष्ट्रीय महा सचिव श्रीमती शशि दीप ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारीयां दो माह पुर्व से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर खालिद केस के मार्गदर्शन में की जा रही है। कार्यक्रम के लिए 142से अधिक पंजीयन हो गए हैं। संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। क्षेत्रीय पत्रकारों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नगर आ रहा है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से आ रहे चौथा संसार के प्रमाणिक पत्रकार मुइन अख्तर खान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर उनके मन में उत्साह है, इस मंच पर जरूर पत्रकारों के हित में बात होगी इस प्रकार उज्जैन से जुड़े पत्रकार जहीरूद्दीन शेख ने बताया कि पत्रकारों के कार्यक्रम में पत्रकारों को नई दिशा मिलती है। अकोदिया मंडी से शामिल हो रहे सुनील वर्मा  देवास के मुन्नावारसी बागली के गब्बरसिह लोधी हॉट पिपलिया केसजय जोशी ने   भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए बताया कि इस बहाने सभी पत्रकारों से मुलाकात हो जाती है। नवभारत समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार सुनील योगी ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन का इंतजार वर्ष भर रहता है। पी सी डब्ल्यू जे के वार्षिक महोत्सव में साहित्य का हस्तियों से मिलना होता है पुस्तक का विमोचन होता है प्रथम अधिवेशन में शशि दीप द्वारा लिखित पुस्तक दीपशिखा में उनकी भी कविता शामिल की गई थी उसी प्रकार अगले वर्ष में डॉक्टर खालिद कैस द्वारा लिखित पत्रकारों के हित वाली पुस्तक चर्चा का विषय रही उन्होंने पत्रकारों की पीड़ा को उजागर करते हुए अपनी कलम चलाई कार्यक्रम बहुत गरिमा वाला रहता है। इसलिए इसका इंतजार बना रहता है

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!