
श्री राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् में प्रकाश (बाबा)प्रजापति को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देवास जिला अध्यक्ष मनोनीत

बागली/देवास। सनातन धर्म की रक्षा एवं धर्म जागृति हेतु निरंतर कार्य कर रही अखिल भारतीय संगठन श्री राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् ने बागली के युवा समाजसेवी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष *श्री राम माली* द्वारा बागली क्षेत्र के हिंदूवादीयुवा नेता प्रकाश(बाबा) प्रजापति को मध्यप्रदेश कमेटी में जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। प्रकाश बाबा के मनोनीत होने पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेंद्र पटिल बागली विधायक मुरली भंवरा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता मुकेश गुर्जर पत्रकार सुनील योगी मुकेश गुप्ता गोपी अजमेरा बजरंग दल के अध्यक्ष सुमेर सिंह फौजी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष पवन राठौड़ सहित भारतीय जनता पार्टी एवं कई हिंदूवादी नेताओं ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की




