क्राइमटॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

देवास में आबकारी-पुलिस का बड़ा एक्शन: 11.50 लाख की अवैध शराब सामग्री जब्त

3650 किलो महुआ लाहन, 80 लीटर हाथ भट्टी व 58 लीटर विदेशी मदिरा बरामद; आर्टिगा वाहन भी जब्त, 12 प्रकरण दर्ज

देवास। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर करीब 11 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई।

आबकारी विभाग की संयुक्त टीम एवं पुलिस बल ने खटम्बा, कन्नौद के सोनखेड़ी, हरिजन बस्ती, सीकलीगर मोहल्ला, सतवास, पीपलकोटा, खातेगांव और नेमावर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 3650 किलोग्राम महुआ लाहन, 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 58 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान आर्टिगा वाहन क्रमांक MP09DR3096 भी जब्त किया गया। विदेशी मदिरा एवं वाहन से संबंधित मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि अन्य मामलों में धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई। कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, नेमावर थाना प्रभारी टीना शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, गोकुल प्रसाद मेघवाल, पूजा गहलोत, कैलाश जामोद, रोहित मुकाती, योगेंद्र ठाकुर, राजश्री खन्ना गहलोत, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया एवं राजाराम रैकवार सहित आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं नगर सैनिक शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!