Uncategorized

पी सी डब्ल्यू जे की नई कार्यकारिणी घोषित मध्य प्रदेश को भी मिली जिम्मेदारी

हरदा के मुइन अख्तर खान बने राष्ट्रीय संगठन सचिव

हरदा के मुइन अख्तर खान( देनिक चौथा संसार प्रतिनिधि) बने राष्ट्रीय संगठन सचिव

  • [metaslider-disabled id="2315"]

मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन ‘प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा मुंबई में संपन्न हुई। सभी सदस्यों की उपस्थिति में
बोरीवली वेस्ट स्थित अटल स्मृति उद्यान सभागार में आयोजित चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जानकारी राष्ट्रीय संगठन महासचिव (प्रशासनिक) श्रीमती शशि दीप ने दी। नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाकिर मलिक(गुजरात),रियाज खान राष्ट्रीय सलाहकार, शंकर घनश्यामदास अदानी
राष्ट्रीय संगठन महासचिव (प्रशासनिक) एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शशि दीप (मुंबई), राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती नीना गोयल (दिल्ली), खेमराज चौरसिया (मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय संगठन सचिव सुश्री शाश्वती दास (कोलकाता), श्रीमती रेखा सोलंकी (इंदौर), मुईन अख्तर खान हरदा, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय सचिव मीर मोहम्मद अली तेलंगाना, बिल्लू राम यादव मनोनीत हुए| सभी जिम्मेदार पत्रकारों को डिजिटल मीडिया से जुड़े राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता सुनील योगी ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन नए परिवर्तन से मजबूती के साथ उभरेगा और इस वर्ष 2000 नये सदस्य अभियान का लक्ष्य भी पूरा करेगा आने वाले समय में सदस्यता अभियान यदि शुरू होता है तो सभी सदस्य अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें मोइन अख्तर को जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ बिलासपुर की वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर प्रीति प्रसाद मध्य प्रदेश के पत्रकार संजय जोशी राजा अजमेरा डी एल चौहान गब्बर सिंह लोधी सुनील वर्मा सहित कई क्षेत्रीय पत्रकारों ने बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष जताया है।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!