टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शाजापुर

पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को मिला देव नारायण चल समारोह का आमंत्रण, झोंकर में तैयारियों ने पकड़ा ज़ोर

मक्सी। निकटवर्ती ग्राम झोंकर में आयोजित होने वाले भगवान श्री देव नारायण जी के आगामी भव्य चल समारोह की तैयारियां चरम पर हैं।

इसी कड़ी में आयोजन समिति के प्रतिनिधियों और गुर्जर समाजजनों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कराड़ा से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का भावभीना आमंत्रण पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान समाजजनों ने पूर्व मंत्री को चल समारोह की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। आमंत्रण स्वीकार करते हुए हुकुम सिंह कराड़ा ने भगवान श्री देव नारायण जी के चरणों में श्रद्धा निवेदित की और आयोजन की सफलता व भव्यता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस चल समारोह में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य ध्येय समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और सामाजिक एकजुटता को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से करण सिंह पंडा, डॉ. सुरेश गुर्जर, डॉ. सुरेंद्र भड़ाना, अर्जुन गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर, अमर सिंह बकानी एवं पवन सिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. सुरेश गुर्जर संवाददाता - मक्सी

मैं सुरेश गुर्जर, मक्सी से संवाददाता हूँ। मैं वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और पिछले एक वर्ष से ट्रुथ24 से जुड़कर निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता कर रहा हूँ। ट्रुथ24 एक ऐसा समाचार माध्यम है जो दमदारी से खबरें प्रकाशित करता है और सत्य को समाज के सामने लाने का कार्य करता है। जनहित और सच्चाई मेरी पत्रकारिता की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!