दूध के कर्ज की लड़ाई अनुविभागीय कार्यालय एवं थाने तक पहुंची
झूठी शिकायत कर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

दूध की लड़ाई थाने तक पहुंची डेरी संचालक समर्थकों ने की बागली थाने पर शिकायत
सुनिल योगी 
बागली। बागली नगर कुछ ना कुछ घटनाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है। विगत दिनों बागली में संचालित राधा कृष्ण दूध डेयरी को बदनाम करने के लिए छतरपुरा निवासी राहुल पाटीदार ने यहां से लिए गए दूध का वीडियो वायरल किया वीडियो के माध्यम से दूध में रबर जैसा पदार्थ निर्मित होना बताया उस वीडियो को लेकर तथा कथित अराजक तत्वों ने न्यूज़ का रूप देकर उसे जमकर वायरल किया सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए इन लोगों ने इस वीडियो को घुमा फिरा कर अपने-अपने तरीके से वायरल कर दिया अगले दिन खाद्य विभाग की टीम द्वारा राधा कृष्ण दूध डेयरी के संचालन विशाल विश्वकर्मा से वहां रखी केन से सैंपल लिया और एक जांच देवास लेबोरेटरी में की गई दूसरी जांच भोपाल के लिए भेजी गई देवास से मिली जांच में संबंधित संचालक को क्लीन चिट मिल गई तीन दिनों के बाद फिर उन्हीं लोगों ने खाद्य विभाग को फिर से शिकायत करते हुए आपत्ति दर्ज कराई और रविवार छुट्टी के दिन बागली तहसीलदार और अन्य जवाबदार डेयरी दुकान पर पहुंचे और उसे सील करने लगे उस वक्त दूध लाकर देने वाले किसान और दूध ले जाने वाले उपभोक्ता वहीं खड़े थे। सभी ने अनुरोध किया और संबंधित अधिकारियों की निगरानी में बागली अनु विभागीय कार्यालय पर पहुंचे यहां चर्चा करने के बाद सभी लोग बागली थाने पर गए और संबंधित व्यक्ति जिसने झूठी खबर चलाकर विशाल विश्वकर्मा को और डेयरी बदनाम करने की साजिश की उस पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ जिन लोगों ने भी बगैर सबूत के इस मैसेज को आगे बढ़ाया उनसे भी निवेदन किया वह वास्तविक स्थिति को परखे हालांकि बागली प्रशासन सब तरह से सहयोग रवेया अपना रहा है। इस पूरी घटनाक्रम पर विशाल विश्वकर्मा के परिजनों ने बताया कि डेयरी व्यवसाय को जमाने में लंबा समय लगता है। और एक तुच्छ हरकतों से सम्मान खराब होता है। ऐसे व्यक्तियों पर दो करोड रुपए की मानहानि लगानी चाहिए। आवेदन देते समय बड़ी संख्या में बागली के जन प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे बागली थाना प्रभारी में भी जांच का आश्वासन दिया है और संबंधित झूठी खबर फैलाने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही इस मामले में बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बागली में पहले ही रोजगार की कमी है ऐसे में एक व्यक्ति रोजगार संचालन करने के साथ-साथ 40 अन्य परिवारों को भी रोजगार दे रहा है उसके साथ इस प्रकार की ओछी हरकत मानवता को शर्मसार करने वाली है। पार्षद रजत बजाज ने भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषी पर कार्रवाई होना चाहिए वरना वह चाहे जब सभी को परेशान करेगा।




