मध्य प्रदेश

दम तोड़ती बासं से टोकनी बनाने की कला

40 परिवार की जीविका चलती थी इसी काम से वर्तमान में बांस नहीं मिलने से इन परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब है

सुनिल योगी
बागली। बागली मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गुवाड़ी में मूल बस्ती के रूप में रहने वाले 40 से अधिक परिवार झम राल(अनुसूचित जाति) जाति में आते हैं।यह लोग खेती हर काम बहुत कम जानते हैं। लेकिन बांस से निर्मित हर प्रकार की कलाकारी यह कर लेते हैं जिसमें टोकनी सूपडे डाल ओर टाटी एवं अनाज रखने की कोठी दीवार की जगह बस की टाटी आदि के साथ बांस से बनने वाली मकान की छत आदि आसानी से बनाते रहे  1992 तक क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बांस उत्पादन होता था। जंगलों से यह परिवार बस लेकर आते और घर पर दिनभर बैठकर बड़े टोपले बनाते थे उस वक्त यह प्रत्येक घर में जिनके घर मवेशी है ,काम में लिए जाते थे चाहे अनाज रखने हो या गोबर फेंकना हो या मवेशियों को घास फुस डालना कुए खुदाई की मिट्टी निकालना हो इसका उपयोग बना हुआ था। लेकिन वन संरक्षण के चलते धीरे-धीरे इनका यह काम कम होता गया नई पीढ़ी रोजगार की तलाश में अन्यत्र चली गई दलाल लोगों के भरोसे या अपना सामान बेचते लेकिन उचित लाभ नहीं मिलता ।वर्तमान में 18 से अधिक परिवार इस स्थान पर है ।जो आज भी यह कार्य कर रहे हैं। जंगल में बांस नहीं है फिर भी जिन किसानों ने बस के पौधे लगाए हैं उनसे यह खरीद कर टोकनी सुपडी बनाते हैं। विवाह समारोह में भी छोटी टोकनी और अन्य सामग्री बात से निर्मित लगती है इसका निर्माण भी करते हैं। एक समय आया था 1998 का जब इस परिवार से एक व्यक्ति मोटला भाई इस गांव सरपंच बना लेकिन उस वक्त सरपंच पावर उस मालूम नहीं था। वह समाज के लिए कुछ भी नहीं कर पाया आज इनकी कला धीरे-धीरे सीसक सीसक कर दम तोड़ रही है‌। जिसे संरक्षण की आवश्यकता है। इन परिवारों के पास खेती वाली भूमि तक नहीं है। और लोग भी बस के उपयोग वाली वस्तुओं से दूर होते जा रहे हैं आप किसी भी घर में छोटी टोपली सुपड़ी दिखाई नहीं देती। मध्य प्रदेश संस्कृति मंत्रालय इस संस्कृति को बचाने के लिए भी कोई कदम नहीं उठा रहा ऐसा ही सब कुछ चलता रहा  तो यह कला एवं कलाकार लुप्त जाएंगे।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!