क्राइमटॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ऑपरेशन मुस्कान का असर: डेढ़ माह से लापता नाबालिग 450 किमी दूर बड़ौदा से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बागली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग; परिजनों के सुपुर्द की गई बालिका

देवास/बागली।। देवास पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बागली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ माह से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने 450 किलोमीटर दूर गुजरात के बड़ौदा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बागली में अपराध क्रमांक 317/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज था। बालिका के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही थी।

बड़ौदा में मिला अहम सुराग

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बालिका को गुजरात के बड़ौदा में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम को तत्काल बड़ौदा रवाना किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 3 सितंबर 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

बालिका को सुरक्षित देवास लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर परिजनों से दूर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के पुलिस कथन एवं न्यायालय के समक्ष दिए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में हुई। थाना प्रभारी बागली निरीक्षक जीवन भिण्डोरे और चौकी प्रभारी चापड़ा उपनिरीक्षक राकेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

TRUTH 24 | हर पल हकीकत…

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!