देवासदेवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

दत्तोतर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

दत्तोतर (देवास), 5 अगस्त। ग्राम दत्तोतर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास परम पूज्य श्री 1008 स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी जी महाराज, पीठाधीश्वर, श्री चारधाम मंदिर, उज्जैन ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य ज्ञान है।

कथा के दौरान महाराजश्री ने भगवान की भक्ति, सत्संग और सदाचार का महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सेवा, करुणा और परोपकार की भावना अपनानी चाहिए। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए तथा भगवान के जयकारों से पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

आयोजक सत्यनारायण सेठ, ग्राम दत्तोतर ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने की अपील की है। कथा का समापन 10 अगस्त 2026 को महाप्रसादी भंडारे के साथ होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

जफ़र हुसेन संवाददाता

जफ़र हुसैन संवाददाता – Truth24 जफ़र हुसैन Truth24 के समर्पित एवं सक्रिय संवाददाता हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक सरोकारों, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास संबंधी समाचारों का निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदाराना ढंग से संकलन एवं प्रस्तुतीकरण करते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका उद्देश्य समाज की वास्तविक समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा आम नागरिकों की आवाज़ को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाना है। वे सत्य, निष्पक्षता और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाचार संकलन का कार्य करते हैं। जफ़र हुसैन की कार्यशैली में त्वरित समाचार संकलन, तथ्यों का सत्यापन तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता प्रमुख विशेषताएँ हैं। वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं पर पैनी नजर रखते हुए पाठकों तक विश्वसनीय एवं प्रमाणिक जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान दायित्व: संवाददाता – Truth24 कार्य क्षेत्र: स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियाँ, सामाजिक सरोकार, अपराध, जनसमस्याएँ एवं विशेष रिपोर्टिंग। मूल मंत्र: "सत्य, निष्पक्षता और जनहित ही पत्रकारिता की वास्तविक पहचान है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!