
इंदौर।शालिनी ताई सभागृह में गीत संगीत की महफ़िल ने रोमांटिक दर्द भरे और सदाबहार गीत की प्रस्तुतियां से सुने अनसुने गीतों अनमोल नग्मो ने सभागृह में उपस्थित सभी श्रोतागणों का मन मोह लिया गीत संगीत महफिल का कार्यक्रम मां सरस्वती माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया इस दौरान मालवा अंचल से जुड़े बेहतर आवाज के जादूगर डॉ अरविंद सिंह लोधी ने 90 के दशक के सदाबहार गाने गाकर श्रोताओं की दाद बटोरी पहले गाने में युगल गाना , तेरे हाथों में पहना के चूड़ियां, दूसरा गाना आंखों में नींद ना दिल में में करार रोमांटिक नाना में डॉ अरविंद सिंह लोधी का साथ निभाया डॉ सविता सिंह ने तालियों के रुप में सभी श्रोतागण का आशीर्वाद प्राप्त हुआ इसके बाद मुकेश भूसारीया और रीतू गोठवाल ने गाना गाया, तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा तू है जहां में हूं वहां , इसके बाद जितेंद्र चावड़ा अंकित बडोला बागली ने, आज कल याद कुछ और रहता नहीं एक बस आपकी याद आने के बाद इस गाने के बाद सिंगर डायरेक्टर वीरेंद्र राजावत राऊ इंदौर ने राजस्थानी गाना गाया, बालक छोटो सो इस गाने ने राजस्थानी कल्चर को गीत के माध्यम से जीवंत कर दिया आयोजकों द्वारा सभी सिंगरों का सम्मान किया गया इस दौरान सिंगर एवं सूत्रधार वीरेंद्र सिंह राजावत का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने सभी को एक मंच से प्रस्तुति देने का आयोजन किया। क्षेत्र के मोहम्मद रफी फेन गायक असलम खिलजी ने ऐसे आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इससे प्रतिभाएं उभर कर सामनेआती है।




