E-Paperटॉप न्यूज़

150 वर्ष से भी अधिक पुरानी डोल परंपरा का होगा निर्वहन

निशान निकालने की परंपरा 150 वर्ष पुरानी है

 


बागली में निशान के साथ डोल निकालने की परंपरा 100 साल से भी अधिक पुरानी है।

(ट्रुथ 24 खबर के प्रहरी)

बागली।  धार्मिक अनुसंधान अनुसार बागली नगर की स्थापना के बाद से ही कृष्ण और राधा को समर्पित मंदिरों का निर्माण नागर शैली में हुआ तभी से डोल ग्यारस पर मंदिर समितियों (पुजारी)की ओर से मंदिर में विराजित भगवानो डोल के रुप मे सजा कर नगर भ्रमण करवानेने की परंपरा है। उस वक्त तीन प्राचीन मंदिर जिनमें शामिल मुकुंद जी मंदिर राधा कृष्ण मंदिर एवं मुकुंद बाग मंदिर शामिल रहे इस दौरान चंपा बाग मंदिर से भाले के रूप में निशान आगे आगे निकाला जाता रहा कालांतर में जगदीश मंदिर राधा कृष्ण(गीता भवन) मंदिर एवं गुप्ता समाज के राधा कृष्ण मंदिर से भी डोल निकालने की परंपरा आरंभ होने के साथ वर्तमान में निशान सहित सात मंदिरों के डोल निकालने की परंपरा चल रही है। मंदिरों के आगे चलने वाले निशान को काली सिंध नदी पर ले जाया जाता है ।जहां निशान पूजा होती है, फिर वहां से राज परिवार निवास पर जाता है ,जहां राज परिवार के सदस्य निशान की पूजा करते हैं। इस प्रकार भ्रमण करने वाले भगवान के डोलो की भी पूजा भी गड़ी चौक मैदान में राज परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है। चंपा बाग मंदिर के पुजारी राजेंद्र पाठक ने बताया कि चंपा बाग मंदिर बनने के पूर्व इस स्थान पर साधु संतों की अखाड़ा परिषद व्यवस्था लागू थी। तभी से नगर के प्रमुख मार्ग से निकालने वाली डोल व्यवस्था के आगे भाले के रूप में निशान निकाला जाता है। इसी प्रकार गुप्ता मंदिर(राधा कृष्ण) जगदीश मंदिर से डोल निकालने की परंपराएं भी 1970 के बाद से ही शुरू की गई। वर्तमान में एक निशान सहित 6 पृथक पृथक मंदिरों से डोल निकालने की परंपरा निर्वहन हो रही है। आसपास के क्षेत्र में भी जिसमें जटाशंकर तीर्थ बेहरी नयापुरा छतरपुरा आदि स्थान पर भी डोल निकलने के समाचार मिले हैं। जटाशंकर सेवा समिति से जुड़े धार्मिक श्रद्धालु प्रताप सिंह डाबी ने इस विषय पर बताया इस परंपरा से सामाजिक जागरूकता आई है। अलग-अलग मंदिरों से निकलने वाले डोल के साथ मंदिर से जुड़े स्थानीय श्रद्धालु विशेष रूप से शामिल रहते हैं ।नागर चित्तौड़ा समाज मंदिर से निकलने वाले डोल के साथ गुप्ता समाज के अनुयाई दिखाई देते हैं मुकुंद जी मंदिर से निकलने वाले डोल के साथ-साथ राजपूत समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में रहते हैं। राधा कृष्ण मंदिर से निकलने वाले डोल के साथ ब्राह्मण समाज के श्रद्धालु दिखाई देते हैं उसी प्रकार जगदीश मंदिर से निकलने वाले डोल के साथ मंदिर परिवार से जुड़े पुजारी परिवार के परिजन और नजदीक के श्रद्धालु रहते हैं वही माहेश्वरी समाज द्वारा निकाले गए डोल में इसी समाज के लोग श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं। इस परंपरा से सामाजिक समरसता बढ़ती है।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!