अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
दो एक्टिवा से 2 पेटी देशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; जब्त माल व वाहनों की कीमत करीब 1.27 लाख

देवास, 22 सितंबर 2026। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभाग ने देवास शहर में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो एक्टिवा वाहन और 2 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने देवास शहर में कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। शराब परिवहन में उपयोग किए जा रहे दोनों एक्टिवा वाहनों को भी विभाग ने जब्त कर लिया
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार जब्त की गई मदिरा एवं दोनों वाहनों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 27 हजार रुपये है।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर निगरानी बढ़ाते हुए सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल टीम:
आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, राजाराम रायकवार एवं दीपक धुरिया, मुख्य आरक्षक सुरेन्द्र वर्शी, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, निहाल खत्री एवं निकिता परमार, सविता तथा सैनिक अनिल चौहान शामिल रहे।




