देवासधर्ममध्य प्रदेश

हादसा या लापरवाही नलखेड़ा मेंआठ श्रद्धालुओं की मौत

पानी के बहाव में आठ श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी

बगलामुखी नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा 8 श्रद्धालुओं की मौत

प्रथम दृष्टिकोण स्थानीय पुलिस प्रशासन जिम्मेदार किसी ने उफनते पानी में जाने से नहीं रोका
नलखेड़ा। 19 सितंबर रात्रि में लगभग 12 बजे से 1बजे के मध्य नलखेड़ा माता बगला मुखी मंदिर परिसर के सामने से बह रहे नाले में एमपी 13 ए एफ 7135 फोर व्हीलर स्विफ्ट वाहन जिसमें उड़ीसा के आठ श्रद्धालु सवार थे। उज्जैन महाकाल दर्शन करने के बाद नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी के दर्शन करने आए लेकिन उन्हें मंदिर के सामने बह रहे नाले का और उसकी गहराई का अंदाज नहीं था तेज बहते पानी में वाहन असंतुलित होकर नदी में बह गया जिसके चलते वहां में बैठे सभी उड़ीसा के आठ श्रद्धालु काल के गाल में समा गए 19 सितंबर सुबह तक आसपास क्षेत्र के लोगों की बड़ी भीड़ स्थान पर जमा हो गई जैसे तैसे वाहन को निकाला और सभी मृतकों के शव बाहर कर लिए गए इस दर्दनाक हादसे ने मां बगला मुखी स्थान की सुरक्षा की पोल खोल दी है गौर तलब है कि यह मंदिर प्रशासन अंतर्गत संचालित होता है। हवन करने आए श्रद्धालुओं से₹350 की रसीद काटकर शुल्क लिया जाता है। इस दौरान तेज बारिश में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनो को क्यों नहीं रोका गया यह सब प्रश्न उठ रहे हैं। 19 सितंबर को ही बागली क्षेत्र से गए किशोर गुर्जर ने बताया कि वह और उनके परिवार सुबह 11 बजे नलखेड़ा मंदिर पहुंचे तब उन्हें इस भयंकर हादसे की जानकारी लगी उस वक्त तक बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए क्षतिग्रस्त वाहन भी निकाल लिया गया और उसमें से श्रद्धालुओं के शव बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु उड़ीसा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। घटना को लेकर श्रद्धालु और नलखेड़ा के नागरिकों में भारी रोज देखा गया कुछ देर के लिए चक्का जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई।

तहसील नलखेडा जिला आगर मालवा में चार पहिया वाहन डूबने के संबंध में जानकारी

आज दिनांक 19/09/2026 को सुबह 9:30 पुलिस प्रशासन को सुचना प्राप्त हुई थी कि नलखेडा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर के पास नाले में एक कार डुबी हुई पाई गई, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उक्त गाडी को बाहर निकाला गया, उक्त गाडी मारूती एस-प्रेसो चार पहिया वाहन क्रमांक MP13 AF 7135 में 03 पुरूष 02 महिलाए एवं 03 बच्चे कुल 8 व्यक्ति सवार थे। उपरोक्त सभी मृत अवस्था में पाये गये। तत्काल सभी शवों को पोस्टमाटम हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल भेजा गया। सूचना प्राप्त होते ही जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करवाई गई अभी तक की जानकारी के अनुसार 07 व्यक्ति उडीसा के खोरदा जिले रहने वाले एवं 01 मृतक (वाहन चालक) तहसील बडोद जिला आगर मालवा के स्थानीय निवासी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दिनांक 19/09/2026 की दरम्यानी रात्रि को अचानक अत्यधिक तेज बारिश होने के कारण मंदिर के पास बरसाती नाले में संभवत तेज बहाव होने से चार पहिया वाहन के नाले में बह जाने से उक्त दुखद घटना घटित हुई। पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर घटना कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतकों की जानकारी निम्नलिखित है :-

1- राधा रानी बेहेरा पिता बनमाली बेहेरा उम्र 35 वर्ष निवासी जयदेव बिहार रीजनल रिसर्च लेबारेटरी खोरदा, भुवनेश्वर (उडीसा)

2- ज्ञानेन्द्र कुमार बेहेरा उम्र 41 वर्ष निवासी इच्छापुर, कटक, उडीसा

3- श्री रीता रानी पति ज्ञानेन्द्र कुमार बेहेरा उम्र 38 वर्ष निवासी प्लाट 2257 जयदेव बिहार आर आर एल भूवनेश्वर जिला खोरदा (भुवनेश्वर)

4- श्री शिबाप्रसाद बेहेरा पिता बनमाली बेहेरा उम्र 42 निवासी भुवनेश्वर उडीसा

5- श्री कृष्णा राजवीर पिता शिबाप्रसाद बेहेरा उम्र 13 वर्ष निवासी भुवनेश्वर उडीसा

6- शाहिरा स्वंयप्रभा उम्र 06 पिता शिबाप्रसाद बेहेरा निवासी भुवनेश्वर उडीसा

7- वी. साई स्वास्तिक पिता ज्ञानेन्द्र बेहरा उम्र 10 वर्ष निवासी इच्छापुर, कटक, उडीसा

8- श्री अरूण गोयल (वाहन चालक) पिता ब्रदीलाल जाति नट उम्र 30 वर्ष निवासी सुदवास तहसील बडौद जिला आगर मालवा

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!