विश्वकर्मा पूजा पर गूंजा महाआरती का जयघोष, मंदिर विकास के लिए ₹43 हजार सहयोग की घोषणा

नागदा के सर्व विश्वकर्मा मंदिर में भव्य आयोजन, विभिन्न उपजातियों के समाजजनों ने की सहभागिता
नागदा, 17 सितंबर। श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के पावन अवसर पर श्रीराम कॉलोनी स्थित सर्व विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजन, भव्य महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। सर्व विश्वकर्मा सामाजिक कल्याण संस्था के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में गुजराती, जांगिड़, पांचाल, मेवाड़ा, लोहार एवं धीमान सहित विश्वकर्मा समाज की विभिन्न उपजातियों के समाजजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे विधिवत पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की रूपरेखा रामचंद्र विश्वकर्मा एवं समिति सचिव विजय झाला ने तैयार की, जबकि संचालन विनयराज शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी खेल प्रकोष्ठ एवं समाजसेवी मोती सिंह शेखावत रहे। विशेष अतिथियों में पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह राणावत, मोहनलाल पांचाल, बालमुकुंद विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, भंवरलाल आंजना (सागू सेठ), रूपेटा सरपंच जितेंद्र जाट, भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, श्याम भरावा एवं डॉ. शुभम पाटीदार उपस्थित रहे।
मंदिर पहुंचने पर समिति अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक कैलाश सनोलिया ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।
मंदिर विकास के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर के विकास के लिए सहयोग की घोषणाएं भी की गईं। मुख्य अतिथि मोती सिंह शेखावत ने मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगवाने तथा शेष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह राणावत ने ₹11 हजार, समिति सदस्य अजय विश्वकर्मा ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय कलावती विश्वकर्मा की स्मृति में ₹21 हजार तथा शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा ने ₹11 हजार सहयोग राशि देने की घोषणा की।
महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं समाजजन मौजूद रहे। समापन अवसर पर अशोक शर्मा ने अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आयोजकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।




