पटवारी आशुतोष व्यास की सराहनीय पहल । जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बांटी पानी की बॉटल व पेंसिल बॉक्स

सोनकच्छ। माध्यमिक विद्यालय गंजपुरा में विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पंचायत सावेर के पटवारी आशुतोष व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को पानी की बॉटल एवं पेंसिल बॉक्स वितरित किए। उपयोगी सामग्री पाकर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान श्रीमती देवकी चौरसिया, जन शिक्षक श्री पिंकेश उपाध्याय, सुश्री ऋतु जोशी, श्री चंद्रमणि जोशी, श्रीमती रीना गुप्ता, श्री कमल राठौर एवं जगदीश भाई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शाला परिवार ने विद्यार्थियों के लिए किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए श्री आशुतोष व्यास का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराना उनके शैक्षणिक जीवन में सहयोग देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करने का भी सकारात्मक प्रयास है।
कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार की ओर से आशुतोष व्यास को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं। उपस्थितजनों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
शाला परिवार, माध्यमिक विद्यालय गंजपुरा ने श्री आशुतोष व्यास के इस आत्मीय एवं सराहनीय सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।




