टॉप न्यूज़देवासधर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

23 बार रक्तदान करने के बावजूद भी स्वस्थ है धर्मेंद्र सिंह राजावत

48 रक्त वीरों ने रक्तदान किया

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन

बागली। गुरुवार को सिविल हॉस्पिटल बागली में सेवा संकल्प सप्ताह अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शासन के आदेश अनुसार सिविल हॉस्पिटल बागली में विधायक मुरली भंवरा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की इस दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी लखन सोनी एवं अंतिम सिसोदिया द्वारा रक्तदान किया शिविर के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित नागर द्वारा बताया गया कि रक्तदान महादान है ।आपका एक यूनिट रक्त किसी की भी जिंदगी को बचा सकता है रक्तवीर दानदाताओं को
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित नागर द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए
शिविर में कुल 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया शिविर में बी ई ई आर एस चौहान बीपीएम रतन सिंह जामले बीसीए यतेंद्र बैरागी योगिता योगी राजेश गुर्जर जितेंद्र केर वाल अनिल धाकरे संजय उपाध्याय कपिल वर्मा मनोहर यादव सचिन खैर्डे प्रेम वास्केल मंजू वास्केल आशीष माझी एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
युवक 23 बार रक्तदान का साहस दिखाया
जानकारी में आया है। कि समाज प्रगति सहयोग संस्था में कार्यरत धर्मेंद्र सिंह राजावत द्वारा 23वी बार रक्तदान किया और पूरी तरह स्वस्थ है उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं और यह रक्त 21से56 दिन में फिर से शरीर में बन जाता है।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!