देवासमध्य प्रदेश

नगर परिषद अध्यक्ष श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल बनीं महिला कांग्रेस देवास ग्रामीण की जिला अध्यक्ष

सोनकच्छ। सोनकच्छ नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल को महिला कांग्रेस देवास ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में उनके नाम की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी जिला अध्यक्षों की प्रथम सूची में शामिल है।

श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल लंबे समय से धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्तमान में वे सोनकच्छ नगर परिषद की अध्यक्ष के रूप में जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महिला कांग्रेस देवास ग्रामीण के जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद सोनकच्छ सहित देवास ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने श्रीमती बघेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!