टॉप न्यूज़देवासदेवासदेशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ग्राम नागूखेड़ी में गंदगी का अंबार, स्कूल, आंगनवाड़ी के पास सड़ा पानी, प्रशासन बेखबर!

देवास। जिले की ग्राम पंचायत नागूखेड़ी में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। गांव के शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और रहवासी क्षेत्र के आसपास कई दिनों से गंदा पानी भरा पड़ा है। पानी की निकासी नहीं होने से पूरे क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार इस गंभीर समस्या की जानकारी ग्राम पंचायत नागूखेड़ी को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो सफाई करवाई गई और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर गंदगी का अंबार लगा है, वहां से महज 100 फीट की दूरी पर सरपंच का निवास भी है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिला। जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सवाल यह उठता है कि जब स्कूल और आंगनवाड़ी जैसे संवेदनशील स्थानों के पास ऐसी स्थिति है, तो जिम्मेदारों की जवाबदेही कौन तय करेगा?

आवेदक अक्षय पटेल, ग्राम नागूखेड़ी, जिला देवास ने जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को राहत मिल सके।

अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर स्वास्थ्य संकट पर संज्ञान लेता है या फिर ग्रामीणों को इसी बदबू और बीमारी के साए में जीने के लिए मजबूर रहना पड़ेगा।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!