नेवरी। नेवरी फाटा पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह राजपूत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर देवास जिले के समस्त क्षेत्र के कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया एवं बी.आर. मैरिज गार्डन पर पहुंच कर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला, दुपट्टा पहना कर जन्मदिन की बधाई दी।
क्षेत्र के विधायक डॉ राजेश सोनकर, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर बधाई दी। वही श्री खाटू श्याम सेवा समिति के सदस्य सुमेर सिंह सरपंच, फूल सिंह पटेल, रूप सिंह मंत्री, विक्रम सिसोदिया, कप्तान सिंह बड़वाया , विजेंद्र पटेल, राहुल नागर, वीरेंद्र गौड़ , महेंद्र सिंह कीर नेवरी फाटा धाम के समस्त सदस्यों ने बाबा की तस्वीर भेंट करी।