टॉप न्यूज़देवासदेवासदेशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

दौलतपुर नगर वन में ‘अनुभूति’ कार्यक्रम संपन्न विद्यार्थियों को दी गई वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

देवास। वन परिक्षेत्र देवास अंतर्गत नगर वन दौलतपुर में 10 जनवरी को स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘अनुभूति’ कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी देवास अमित सिंह चौहान, वन परिक्षेत्राधिकारी देवास राजेश चौहान, वन परिक्षेत्र देवास का समस्त वन स्टाफ, शासकीय सी.एम. राइज उत्कृष्ट विद्यालय सोनकच्छ एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ के कुल 120 छात्र-छात्राएं, उनके शिक्षकगण तथा शासकीय चिकित्सालय सोनकच्छ का स्टाफ उपस्थित रहा।

वनमंडलाधिकारी अमित सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के उपाय, पेड़-पौधों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को सरल शब्दों में समझाया। वहीं वन परिक्षेत्राधिकारी देवास ने “हम हैं धरती के दूत” थीम के अंतर्गत बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अनुभूति कैंप के दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति की पाठशाला में पेड़-पौधों, औषधीय पौधों, पक्षियों, तितलियों, सर्प प्रजातियों, हिरण-मृग, मधुमक्खियों, दीमक तथा जल संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही वन, वन्यप्राणी, पर्यावरण एवं मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

“हालांकि कार्यक्रम की सकारात्मक मंशा के बीच एक विषय चर्चा का केंद्र भी रहा। सरकारी आयोजन में ड्रेस कोड और अनुशासन की अपेक्षा के बीच वनमंडलाधिकारी अमित सिंह चौहान का काली टी-शर्ट में उपस्थित होना कई लोगों को असहज लगा. जानकारों का कहना है कि जब प्रशासनिक अधिकारी स्वयं औपचारिकता और ड्रेस कोड को लेकर सजग नजर नहीं आते, तो अधीनस्थ अमले एवं विद्यार्थियों में अनुशासन का संदेश कमजोर पड़ सकता है।”

कार्यक्रम की सफलता पर सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी सोनकच्छ गणपत सिंह तंवर ने उपस्थित सभी गणमान्य अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Rajesh Dhanecha editor in chief

राजेश धनेचा मध्यप्रदेश के एक सक्रिय, निडर और जनसमर्थक पत्रकार हैं, जिन्होंने वर्षों तक अपने मजबूत लेखन, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत को सामने लाने की प्रतिबद्धता से मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वे ‘Truth 24’ सांध्य दैनिक अख़बार के प्रकाशक, मुद्रक और प्रधान संपादक हैं। आपके नेतृत्व में ‘Truth 24’ प्रदेश के विश्वसनीय और तेज़ी से बढ़ते समाचार माध्यमों में से एक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!