E-Paperमध्य प्रदेशशाजापुर
Trending

संस्कार पब्लिक एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का गरिमामय समापन, खेल भावना ने जीता दिल

टूर्नामेंट का कुशल संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक श्री रवि शंकर जी वर्मा द्वारा किया गया।

संस्कार पब्लिक एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का गरिमामय समापन, खेल भावना ने जीता दिल

मोहन बड़ोदिया। मनीष कुमार जिला ब्यूरो प्रमुख

मोहन बड़ोदिया स्थित संस्कार पब्लिक एकेडमी विद्यालय परिसर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया।

फाइनल मुकाबले के विजेता दल को पुरस्कार प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश जी जायसवाल (जिला अध्यक्ष, सरपंच संघ) उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है।

टूर्नामेंट का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक श्री रवि शंकर जी वर्मा द्वारा किया गया। मैच के दौरान सजीव, रोचक एवं ज्ञानवर्धक कमेंट्री श्री लोकेंद्र सिंह राजपूत ने की, जिससे दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा।

एम्पायरिंग की जिम्मेदारी श्री शिवम जी वर्मा एवं श्री तरुण शर्मा ने पूरी निष्पक्षता और कुशलता से निभाई। मैच की स्कोरिंग श्री हरिओम जी द्वारा की गई, वहीं पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी श्री पिंटू सर जी ने की।

कार्यक्रम के समापन पर श्री नरेंद्र जी गोस्वामी द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर मैदान में उपस्थित विद्यार्थियों का जोश, अनुशासन और उत्साह देखने योग्य था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना, समर्पण एवं उमंग का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसने विद्यालय के खेल संस्कारों को नई पहचान दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!