टॉप न्यूज़देवासलोकल न्यूज़

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

बलवीर बग्गा के निवास पर हुआ पंज प्यारों का आत्मीय स्वागत

कांटाफोड़। गुरु सिंह सभा कांटाफोड़ की संगत द्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, उल्लास और मर्यादा के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत सहित समाजजन शामिल हुए।

नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वातावरण “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में संगत अनुशासन एवं गुरु मर्यादा का पालन करती हुई चलती रही।

उद्योगपति बलवीर सिंह बग्गा के निवास पर पंज प्यारों की चरण पखारकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगत को स्वल्पाहार कराया गया और गुरु कृपा की अरदास की गई।

नगर कीर्तन के समापन पर पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर आतिशबाजी की गई तथा गुरु नाम के जयकारे लगाए गए। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

समस्त सिख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व सौहार्द, शांति एवं गुरु की मर्यादा के अनुरूप मनाया गया।

पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता - सतवास

मैं, पुरुषोत्तम चौबे, संवाददाता कन्नोद, जिला देवास, यह बताते हुए गर्व का अनुभव करता हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित को समर्पित समाचार माध्यम से पिछले 15 वर्षों से निरंतर जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इन 15 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा में ट्रुथ 24 ने सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं से लेकर आम जनता के सरोकारों तक, जनआवाज़ को निर्भीकता के साथ सामने लाने का जो दायित्व इस संस्थान ने मुझे सौंपा, वह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों रहा है। प्रधान संपादक श्री राजेश धनेचा जी के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की है। ट्रुथ 24 केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता का सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ अपनी सेवाएँ देता रहूँगा। – पुरुषोत्तम चौबे संवाददाता, कन्नोद जिला देवास Truth 24 Group

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!