Uncategorized

बागली दूध डेयरी संचालक पर पूर्व ग्रस्त षड्यंत्र का साया

प्रशासन की सहानुभूति समझाइस के चलते संचालक आदेश आने तक रखेंगे स्थगन

राधा कृष्ण दूध डेयरी संचालक पर पूर्व ग्रसित षड्यंत्र का सा

बागली। विगत दिनों बागली में संचालित राधा कृष्ण दूध डेयरी की दूध गुणवत्ता पर षड्यंत्र रचते हुए प्रायोजित तरीके से शिकायत करवा कर दुकान को बदनाम करने की साजिश रची गई खाद्य विभाग की टीम ने भी दुकान से सैंपल लिया जो प्रारंभिक तौर पर शुद्ध पाया गया हालांकि एक सेंपल भोपाल लैब में भी पहुंचाया गया है। जहां से अभी तक रिपोर्ट नहीं आई इस बीच दुकान संचालक सामान्य दिनों की तरह दुकान संचालित करने लगे फिर से उसी षड्यंत्र के तहत शिकायत की गई हालांकि प्रशासन ने नियम का पालन करते हुए वर्तमान में कुछ समय के लिए दुकान को सील करने का कार्य किया इस बीच बड़ी संख्या में दूध उत्पादक किसान और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से बागली अनु विभागीय अधिकारी शिवम यादव के कार्यालय पर पहुंचे उन्होंने डेयरी संचालक द्वारा वितरित किए गए दूध की शुद्धता के विषय में बात की और अपना पक्ष रखा दुध डेयरी संचालक विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन सुबह शाम 500 से 550 लीटर दूध किसानों का आता है और सीधे ही वह अन्य छोटे ग्राहकों को बेचा जाता है। शुद्धता और मानकता का ध्यान रखा जाता है। उनके यहां करीब 40 से अधिक किसान अपना दूध देने आते हैं ।यदि उनकी दुकान प्रभावित होती है। तो उनके साथ-साथ 40 अन्य किसानों कि आय भी प्रभावित होगी हालांकि मामले में प्रशासन ने पूरे जनमानस की बातों को ध्यान में रखते हुए थोड़ी राहत दी गई है। सैंपल आने तक स्थगन स्थिति निर्मित हो गई है। इस बीच किसानो और आम जनता ने षड्यंत्र कारी लोगों के खिलाफ भी आवेदन दिया है। जिनकी वजह से बागली में अव्यवस्थाएं निर्मित हुई डेयरी संचालक विश्वकर्मा ने बताया कि वह नियम और कानून का पालन करते हुए आगामी आदेश का इंतजार करेंगे और किसानों से मिलने वाले दूध की व्यवस्था अन्य परिजन अलग स्थान से संभालेंगे। दूध उपभोक्ता पार्षद रजत बजाज ने बताया कि यह सीधा-सीधा षड्यंत्र है डेयरी से दूध ले जाकर घर पर कुछ केमिकल मिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया और प्रसारित भी किया गया ऐसे षड्यंत्र कारीयो के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!