टॉप न्यूज़देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

विधायक डॉक्टर राजेश सोनकर के प्रयासों से 182 गांवों को मिलेगी नर्मदा जल की सौगात

नर्मदा–कालीसिंध लिंक परियोजना की कार्ययोजना तैयार, 20 तालाबों में भी पहुंचेगा पानी

सोनकच्छ। विधायक डॉ. राजेश सोनकर के प्रयासों से सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के 182 गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज हुई है। नर्मदा–कालीसिंध लिंक परियोजना फेस-1 के तहत क्षेत्र में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण कार्ययोजना एवं प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के 20 तालाबों में भी पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

इस संबंध में विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की कार्ययोजना पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनका उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा तालाबों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। परियोजना को लेकर आगे की कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

योजना के क्रियान्वयन से 182 गांवों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, 20 तालाबों में पानी पहुंचने से स्थानीय जल उपलब्धता बढ़ाने और भूजल पुनर्भरण में मदद मिल सकती है। इससे किसानों को खेती के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ कृषि गतिविधियों को भी लाभ पहुंचने की संभावना है।

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने किसानों के खेतों में हरियाली और क्षेत्र में खुशहाली लाने के इस प्रयास में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। अब क्षेत्र के किसानों को परियोजना के क्रियान्वयन और नर्मदा जल की उपलब्धता का इंतजार है।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!