देवासमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सोनकच्छ शक्ति एवं पुष्पगिरी शक्ति संकुल की वार्षिक आमसभा संपन्न

सैकड़ों समूह दीदियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया पुरस्कृत

सोनकच्छ। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सोनकच्छ शक्ति एवं पुष्पगिरी शक्ति संकुल स्तरीय संगठनों की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा समूह की दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सोनकच्छ सूरज सिंह ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि जनपद सीईओ गीतिका सोनी तथा विशिष्ट अतिथि सोनकच्छ शक्ति संकुल अध्यक्ष अंतर सिंह चौहान एवं पुष्पगिरी शक्ति संकुल सचिव अनीता गोस्वामी रहे। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक सोनकच्छ के शाखा प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन देवास से दीप्ति जाधव, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी एकता बाघे, आजीविका मिशन सोनकच्छ की ब्लॉक प्रबंधक बिंदिया शर्मा, सहायक ब्लॉक प्रबंधक उपमा वर्मा एवं योगेश सिंह ठाकुर सहित आईआईएम के विद्यार्थी मौजूद रहे।

वार्षिक आमसभा में दोनों संकुल संगठनों की वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिनमें समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं अन्य सभी प्रतिभागी दीदियों को भी सहभागिता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सोनकच्छ शक्ति संकुल की सीएफ मैनेजर सुनीता मालवीय एवं पुष्पगिरी शक्ति संकुल की सीएफ मैनेजर सुशील शिंदे ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!