E-Paperइंदौरमध्य प्रदेशराजनीति

केलाश जोशी की संत भूमि बागली बदली बदली नजर आ रही

एक ही दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात उपमुख्यमंत्री के साथ चाय

बागली अब जाकर बदली -देवडा

बागली।उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा पुंजापुरा मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के बाद अल्प प्रवास में नवीन भवन नगर परिषद बागली पहूँचे। इसके पूर्व पूजां पुरा की सभा में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से नगर परिषद महासंघ अध्यक्ष कमल यादव ने शिष्टाचार मुलाकात करते हुए बागली आने का निमंत्रण दिया ।उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बागली नगर को देखते ही कहा कमल यादव ने वाकई बागली नगर का कायाकल्प कर नक्शा बदल दिया। वास्तव में वर्षों बाद बागली अब बदली नवनिर्मित लग्जरी नगर परिषद भवन को प्रदेश भर में एक आदर्श माडल बना दिया। इसी दौरान देवड़ा ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधि को चुनती इसलिए है। कि वह कुछ नया एवं अच्छा करें विकास कार्यों की प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ काम करें ओर हर सुख दुःख में अधिकार क्षेत्र में निवासरत जनता की हर संभव मदद करें। चेहरे पर मुस्कान लाते हुए उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव से कहा कि नगर परिषद में जो भी व्यक्ति किसी काम के लिए आए वह संतुष्ट होकर जाना चाहिए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव, ब्रांड एम्बेसडर मुकेश गुप्ता, पार्षद रजत बजाज, मोहन मानधन्या, राधेश्याम राठोड, धर्मेन्द्र गुरु पंकज यादव, गुवाडी सरपंच गोविन्द बैरागी, पूर्व सरपंच भगवानसिंह कासलीवाल नगर परिषद सी एम ओ विष्णु देवड़ा तथा नगर परिषद कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्वागत किया।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!