बप्पा के दरबार में भक्ति का महासंगम, संगीतमय महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुख्यमंत्री के बड़े भाई एवं उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव ‘नंदू भैया’ सहित कांग्रेस परिवार, चामुंडा सेवा समिति और शहर के समाजसेवियों ने की महाआरती
देवास। संस्था कृपालु के बप्पा के पावन दरबार में आयोजित संगीतमय महाआरती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। महाआरती में प्रदेश के मुख्यमंत्री के बड़े भाई एवं उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव ‘नंदू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सदस्यों, चामुंडा सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं शहर के समाजसेवियों ने भी बप्पा के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से महाआरती की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संगीतमय भजनों और जयघोष के बीच जैसे ही महाआरती प्रारंभ हुई, पूरा दरबार भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर बप्पा की आराधना की और सुख-समृद्धि, शांति एवं नगर की खुशहाली की कामना की।
आयोजन में सामाजिक सहभागिता और धार्मिक सौहार्द की भी सुंदर तस्वीर देखने को मिली। संस्था की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों का स्वागत किया गया।
महाआरती के दौरान बप्पा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।




