E-Paperधर्म

नम आंखों से जोशी परिवार में बेटियों ने फर्ज निभाते हुए दी अपने पापा को अंतिम विदाई

बेटियों के साहसिक निर्णय से सभ्य समाज ने इसे अच्छी पहल बताया

लड़कियों ने निभाया पुत्र का फर्ज मुक्तिधाम तक पहुंची और अंतिम संस्कार में हुई शामिल
ट्रुथ 24
बागली/हाटपिपलिया। 14 सितंबर सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी (पुर्व मंत्री) के भाई मार्केटिंग फेडरेशन के एम डी श्री योगेश जोशी का माइनर अटैक के चलते भोपाल में निधन हो गया। परिजनों की मंशा अनुसार उनका पार्थिव शरीर गृह गांव हाटपिपलिया लाया गया यहां परिजनों मित्रों और नाते रिश्तेदारों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार हाटपिपलिया मुक्तिधाम पर हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया जानकारी में आया कि दिवंगत योगेश जोशी की दो लड़कियां हे लड़के नहीं होने की स्थिति में दोनों बेटियों इशिता जोशी,अर्चिता जोशी को भी परिजनों की सहमति से जयवर्धन जोशी के साथ अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए सहमति दी गई बड़ी लड़की बेंगलुरु से आई जबकि छोटी लड़की दिल्ली से आईं दोनों लड़कियों ने कंधा देने से लेकर मुखाग्नि देने तक का फर्ज अदा किया हालांकि परिवार से जुड़े व्यस्क जिम्मे दारो द्वारा सभी रस्मों में सहयोग दिया अगले दिन मंगलवार को परिजनों द्वारा अस्थि संचय करने के बाद अस्थियों को नेमावर ले जाया गया पारिवारिक सदस्य मनोज जोशी ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय भोपाल से जुड़े उनके मित्र एवं अन्य स्थानों से बड़ी संख्या राजनीतिक व्यापारीक धार्मिक संस्थाओ के लोग शामिल हुए दिवंगत श्री योगेश जोशी की लड़कियों द्वारा की गई अंतिम संस्कार प्रक्रिया पहल का सभ्य समाज ने समर्थन करते हुए कहा कि आजकल लड़कियां भी किसी लड़के से कम नहीं रहती है। शिक्षित परिवार में इस प्रकार की परंपरा का शुरू होना अच्छा संकेत है। दिवंगत श्री योगेश जोशी की लड़कियों ने ट्रुथ 24 के वरिष्ठ संवाददाता सुनील योगी को दुखी मन से बताया की उनके पापा की कमी तो कभी पूरी नहीं हो पाएगी लेकिन उन्होंने भी हमें कभी भी लड़कों से कम नहीं समझा हमें प्रत्येक जिम्मेदारी और जवाबदारी में वह शामिल करते रहे उनके द्वारा कभी भी लड़के और लड़की में भेद नहीं किया गया पूरे परिवार में सभी बच्चों को स्नेह करना उनकी दिनचर्या में शामिल रहा। बागली क्षेत्र से बड़ी मात्रा में परिचित पहुंचे श्रद्धांजलि सभा  में पारिवारिक मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी पत्रकार सुनील योगी मुकेश गुप्ता राजू चौधरी वारिस अली राकेश नागोरी शोभा गोस्वामी अखिल बड़ौदा जस्सू राठौर आदि ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुनील योगी(पुरस्कृत सम्मानित पत्रकार)

Truth 24 से पुराना रिश्ता, नई जिम्मेदारी… मैं सुनील योगी, लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने रखने का माध्यम है। Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र से मेरा रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना और आत्मीय है। जब Truth 24 ने अपने शुरुआती दौर में बागली क्षेत्र में प्रसार शुरू किया था, उस समय समाचार पत्र के प्रबंधन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस विश्वास को मैंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन Truth 24 से मेरा जुड़ाव और अपनापन हमेशा कायम रहा। इस दौरान समाचार पत्र के वरिष्ठों का मुझे समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। लंबे अरसे बाद एक बार फिर Truth 24 के साथ बागली क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुराने रिश्ते को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का अवसर है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि Truth 24 की निष्पक्ष पत्रकारिता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज को बागली क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। Truth 24 के प्रबंधन एवं वरिष्ठों का विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और जिम्मेदारी भी। — सुनील योगी पत्रकार, बागली Truth 24 सांध्य दैनिक समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!