अतिक्रमण की भेंट चढ़ा गुराडिया मुकुंदगढ़ मार्ग
ग्रामीणो एवं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को आ रही बड़ी परेशानी

सुनिल योगी। बागली। विगत 22 वर्षों से लगातार सड़कों का विस्तारीकरण चल रहा है ।लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं। जहां सड़क की अति आवश्यकता है ,और वह स्थान अभी तक सड़क मार्ग को तरस रहे हैं। बागली विधानसभा अंतर्गत ऐसी ही सड़क गुराडीया से मुकुंदगढ़ की है। जहां पर किसान और रहवासी दोनों ही सड़क की संकुचित अवस्था के चलते परेशान है, यहां अतिक्रमण कारियो ने आसपास दोनों तरफ से सड़क को पूरी तरह से कम कर दिया है। आमने-सामने वाहन आने पर काफी परेशानी आती है, 5 किलोमीटर की कच्ची सड़क बारिश में कीचड़ और गहरी गड्डो के करण बेहद परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय ग्रामीण विगत दिनों बागली विधायक मुरली भंवरा के जनता दरबार आए और उन्होंने खराब मार्गकी इस समस्या से विधायक भंवरा को अवगत कराया यहां आश्वासन जरूर मिला लेकिन निराकरण अभी तक नहीं हुआ दूसरी ओर अतिक्रमण करने वाले लोगों ने सारी हद पार करते हुए सड़क को बहुत छोटा कर दिया है ।स्थानीय निवासी महेश प्रजापति जनपद सदस्य सुनील पटेल मनोहर पाटीदार माखन कोठी लक्ष्मी नारायण पाटीदार महेश पाटीदार अशोक कालू पटेल दीपक प्रजापत आदि ने बताया कि गुराडिया से मुकुंदगढ़ का मार्ग बेहद खराब अवस्था में आ गया है। जबकि इस रास्ते पर स्कूल बस और दूध लाने वाले किसान तथा खेत पर काम करने के लिए जाने वाले किस उपयोग करते हैं। सभी ने बताया कि तत्काल रूप से अतिक्रमण की आड़ में आने वाली झाड़ी और तार फेंसिंग को दूर करने से कुछ राहत मिल जाएगी




