भक्ति और आस्था के साथ निकलेगी संत श्री दुधारी महाराज की विशाल कावड़ यात्रा

दत्तोतर (देवास), 2 अगस्त। ग्राम दत्तोतर में परम पूज्य श्री श्री 1008 संत श्री दुधारी महाराज के सान्निध्य में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा 9 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यात्रा में श्रद्धालु ओंकारेश्वर से पवित्र जल लेकर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक करेंगे।
कावड़ यात्रा को लेकर ग्राम दत्तोतर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रा सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
यात्रा के संयोजक महेश सरपंच, महेश राणा, बने सिंह, ओमप्रकाश सेठ, भैरू सिंह काका (अध्यक्ष), गोपाल (अध्यक्ष), बद्रीलाल पाटीदार, रिंकू लाला, राजेश वर्मा, हेमंत सेठ, रोहित, राम पाटीदार, श्याम पाटीदार एवं बलराम पाटीदार ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
यह यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी, जिसमें ग्राम दत्तोतर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।




