थाना प्रभारी टीना शुक्ला की बड़ी कार्रवाई नेमावर पुलिस ने 6 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख के सोना-चांदी के आभूषण बरामद

नेमावर। थाना प्रभारी निरीक्षक टीना शुक्ला के नेतृत्व में नेमावर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले महिलाओं को पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देकर उनका विश्वास जीतते थे। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषणों की डिजाइन देखने, कीमत बताने या तंत्र-मंत्र से आभूषण दोगुने करने का झांसा देकर आभूषण लेकर फरार हो जाते थे।
मामले में 13 जुलाई एवं 22 जुलाई 2026 को प्राप्त शिकायतों के आधार पर नेमावर थाने में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के निर्देश पर एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस टीम ने झारखंड और बिहार के रहने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने महिलाओं को झांसा देकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
पुष्गर मल्हार (झारखंड), रूपा (झारखंड), गब्बर (बिहार), बिरजू (बिहार), सोनू (झारखंड), रानू देवी (झारखंड)
पुलिस ने आरोपियों से करीब 3.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं पीतल के बर्तन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक टीना शुक्ला, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर थाना सतवास, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह यादव,प्रधान आरक्षक सचिन कश्यप,प्रधान आरक्षक दीपक पटेल,आरक्षक रमन मिश्रा,आरक्षक सुमित चौहान,आरक्षक समरथ,महिला आरक्षक खुशबू खातेगांव
आरक्षक मनमोहन खातेगाँव ,महिला आरक्षक निशा कन्नौद,महिला आरक्षक पूजा काजवे ,महिला आरक्षक खूशबू सिंह थाना खातेगांव, आरक्षक श्याम उपाध्याय,आरक्षक सोनू कुमार साइबर कन्नौद,आरक्षक नितेश गौर,सैनिक श्याम तोमर,सैनिक रामविलास,सैनिक संदीप तोमर,सैनिक नारायण यादव का सराहनीय योगदान रहा ।




