देवासधर्ममध्य प्रदेश

गुड़ी पड़वा पर सोनकच्छ में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

सुबह सूर्य अर्घ्य समर्पण, रात में देशभर के कवि सुनाएंगे ओज, हास्य और गीत

सोनकच्छ। गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर 19 मार्च 2026, गुरुवार को सोनकच्छ में भव्य सूर्य अर्घ्य समर्पण उत्सव एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समरसता सांस्कृतिक मंच द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में बजरंग चौराहा, सोनकच्छ में किया जाएगा।

आयोजन के तहत सुबह 6 बजे विद्वान पंडितों की उपस्थिति में सामूहिक सूर्य अर्घ्य समर्पण किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से आए ख्यात कवि अपनी ओजपूर्ण, हास्य, गीत और ग़ज़ल की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट शंभू शिखर, ओजस्वी गीतकार जगदीश सोलंकी (कोटा), हास्य कवि मुन्ना बैटरी दिनेश देसी, गीत-ग़ज़ल की प्रसिद्ध कवयित्री प्रीति पांडे (प्रयागराज) तथा गीतकार अमन अक्षर (इंदौर) सहित कई ख्यात कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन शशिकांत यादव (शशि) द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

कैलाश जोशी संवाददाता- सोनकच्छ

एक दशक की सच्ची पत्रकारिता – ट्रुथ 24 के साथ गौरवपूर्ण सफर मैं, कैलाश जोशी, सोनकच्छ संवाददाता, यह बताते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ कि मुझे ट्रुथ 24 जैसे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी समाचार माध्यम से जुड़े हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। इस लंबे सफर में ट्रुथ 24 ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी मुद्दों तक, आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का जो अवसर मुझे इस संस्थान ने दिया, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्री राजेश धनेचा प्रधान संपादक के कुशल मार्गदर्शन में ट्रुथ 24 ने पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा है। यह केवल एक समाचार माध्यम नहीं, बल्कि सच्चाई के लिए लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। मैं ट्रुथ 24 परिवार का आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करते रहेंगे। – कैलाश जोशी संवाददाता, सोनकच्छ Truth 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!